फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चौराहे पर मैनहोल का ढक्कन फिर टूटा, ऑटो फंसी

Wed, 03 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मैन होल में फंस कर सवारियों से भरी ऑटो पलटी। संवाद
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे से सिराथू जाने वाली सड़क के किनारे बने मैनहोल का ढक्कन एक बार फिर टूट गया। ऐसे में मंगलवार को सवारियों से भरी ऑटो फंस गई।
विज्ञापन

किसी तरह लोगों ने सवारियों को ऑटो से बाहर निकाला। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस मैनहोल का ढक्कन कई दिन पहले टूटा है, जिसकी जानकारी नगर पालिका को दी गई है। इसके बावजूद अब तक न तो कोई चेतावनी पट्टी लगाई गई है और न ही इसे अस्थायी रूप से बंद करने की व्यवस्था की गई। बता दें कि रोजाना सैकड़ों की संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
इस मैनहोल पर ट्रक का पहिया चढ़ने से इसका ढक्कन टूटा है। यहां से गुजरने वाले ई-रिक्शा और ऑटो इसमें फंस जाते हैं। कभी-कभी तो ऑटो पलट जाती है फिर भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। -अनुपम अग्रहरि, स्थानीय व्यापारी
विज्ञापन


कोहरे में रात के समय अगर कोई अन्जान व्यक्ति इस रास्ते से गुजरता है तो बड़ी घटना घट सकती है। दिन में ऑटो पलटने की घटना आम बात हो गई है। रात को हादसा हुआ तो और परेशानी हो जाएगी।- हरीशचंद्र पंडा, स्थानीय व्यापारी
विज्ञापन


सफाईकर्मियों से टूटे ढक्कन को सही करवाया गया था। जल्द ही कुछ स्थायी व्यवस्था करवाई जाएगी। - प्रतिभा सिंह, ईओ

मैन होल में फंस कर सवारियों से भरी ऑटो पलटी। संवाद

मैन होल में फंस कर सवारियों से भरी ऑटो पलटी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें