Dead body of young man found on railway track, fear of murder
चरवा कोतवाली के चिल्ला शाहबाजी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव की शिंनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
चिल्ला शाहबाजी गांव स्थित गैस एजेंसी के पीछे शनिवार की सुबह गांव के लोग शौंच के लिए गए तो एक 35 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। काला स्वेटर और जींस पैंट पहने इस युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस की तलाशी के बाद भी पहचान के सुबूत नहीं मिले। शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। चौकी प्रभारी सैयद सरांवा बलराम सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई जा रही है।