फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कूलर में उतरा करंट, चपेट में आए युवक की मौत

Wed, 25 Jun 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मोंटी उर्फ आशीष कुमार की फाइल फोटो-संवाद
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बहादुरपुर गांव में सोमवार शाम युवक कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कृषक मुन्नीलाल यादव का दूसरे नंबर का बेटा मोंटी उर्फ आशीष कुमार (24) मलयेशिया में रहकर नौकरी करता था। महीनेभर पहले ही वह घर आया था। पिता मुन्नीलाल ने बताया कि सोमवार को वह अपने खेतों में काम करने गया था।
लौटकर आया और शाम को कूलर में पानी भरकर बिजली का बटन दबाकर चालू किया। बटन दबाने के दाैरान मोंटी करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। बेटे की मौत के बाद घर वाले रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें