फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ई-रिक्शा की टक्कर से बालक की मौत

Wed, 25 Jun 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक राहुल की फाइल फोटो-संवाद
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के इछना गांव में मंगलवार की दोपहर सड़क किनारे खड़े एक बालक को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के नैनुवा सलेमपुर निवासी मानसिंह खाना बनाने का कारीगर है। मानसिंह का छह वर्षीय बेटा आयुष अपनी मौसी शांति देवी के यहां घोसिया गांव गया था। मंगलवार को वह अपनी मौसी के साथ पैदल इछना गांव की ओर जा रहा था। गांव के बाहर सड़क किनारे वह खड़ा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा उसको रौँदते हुए निकल गया। हादसे में आयुष को गंभीर चोटें आई। उसकी मौत हो गई। हादसा देख वहां मौजूद लोग भागकर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आयुष की मौत से घर वाले रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन


सर्पदंश से किसान की मौत
सदर तहसील के हिसामबाद गांव में धान के बेहन की रखवाली करने गए किसान राहुल (33) को सोमवार रात सांप ने डस लिया। शोर मचाने पर खेतों में मौजूद लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने बताया उन्होंने वहां से एक सांप देखा था, जो लोगों के आने पर चला गया। किसान को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राहुल की मौत से पत्नी शिमला देवी बेटा सचिन, ऋतु और रित्यांशु की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

-
पति कमाने गया सूरत, घर से नवविवाहिता लापता
पश्चिमशरीरा इलाके के एक युवक की नव विवाहित पत्नी मंगलवार सुबह अचानक लापता हो गई। घर से वह शौच जाने की बात कहकर निकली थी। युवक की शादी इसी साल तीन मार्च को करारी इलाके की युवती से हुई थी। शादी के दो माह बाद 21 मई को युवक अपनी नव विवाहिता को मां के पास छोड़कर कमाई करने सूरत चला गया था। युवक की मां ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें