फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरा युवक, उड़े चीथडे़

Sun, 30 Oct 2016 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पूरामुफ्ती के मंदर रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन से गिरे युवक के चीथडे़ उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के साथ शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिमांचल प्रदेश से कमाई कर दिवाली पर युवक घर लौट रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


   इलाहाबाद के कौधियार रामपट्टी गांव का रहने वाला सुनील कुमार प्रजापति (25) पुत्र पन्ना लाल हिमांचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक मैकेनिक की नौकरी करता था। दो दिन पहले वह दिवाली गांव में मनाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही मंदर मोड रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंची इसी दौरान गेट पर खड़ा सुनील अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़ा।

हादसे में युवक के चीथडे़ उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले आईडी से हादसे की जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें