फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी लापता, अपहरण की आशंका

Sat, 07 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी छह दिनों से लापता है। परिजनों ने किशोरी के अपहरण की आशंका जाहिर की है। साथ ही गांव की ही एक महिला और दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। उधर, किशोरी के कथित अपहरण से घरवाले परेशान हैं।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी एक फरवरी की शाम खेत की ओर गई थी। तभी से वह लापता है। देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर घबराए परिजन उसकी खोजबीन में जुटे, लेकिन किशोरी का कहीं सुराग नहीं लगा। वहीं उसके पिता ने बताया कि बेटी की खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव की ही रहने वाली एक विवाहिता ने उसे बहाने से खेत बुलाया था।

इसके बाद बाइक से आए दो युवक उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर उठा ले गए हैं। इस जानकारी के बाद किशोरी के पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार की शाम  नामजद तहरीर पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव की रहने वाली महिला और दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी को बहला फुसलाकर आरोपी युवक भगा ले गए है। घटना की जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी युवकों की धरपकड़ को दबिश दी गई थी, लेकिन सभी फरार हैं। किशोरी और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें