सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव में सिलेंडर से लगी आग से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे इलाहाबाद ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव निवासी जत्थू पत्नी सुक्लेंद्र कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना गुरुवार की रात किचन में अपने बच्चे के लिए दूध गर्म करने गई थी। इस दौरान उसने गैस खोल दिया पर उसे लाइटर नहीं मिला। इस दौरान उसने माचिस जलाई तो किचन में फैली गैस में आग लग गई। वह बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए इलाहाबाद ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।