फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में बिजलीकर्मी से सवा छह लाख की लूट

Sun, 20 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
चरवा के रतगहा गांव के समीप हुई वारदात
विज्ञापन
चरवा क्षेत्र के रतगहा गांव के समीप रविवार शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बिजली विभाग के कैशियर तारा सिंह से सरेराह 6.20 लाख रुपये लूट लिए। वह कैंप से बिल वसूली का पैसा लेकर जा रहे थे। बदमाशों ने बिजलीकर्मी की बेरहमी से पिटाई की। तमंचे से गोली भी दागी। हालांकि निशाना चूकने से जान बच गई। जख्मी बिजलीकर्मी को अस्पताल भेजकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन

सरायअकिल थाने के महकपुर कनैली गांव निवासी तारा सिंह मंझनपुर स्थित बिजली विभाग कार्यालय में कैशियर पद पर तैनात है। रविवार को चरवा उपकेंद्र में उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूली का कैंप लगा था। शिविर में 6.20 लाख रुपये जमा हुए थे। यही रकम बैग में रखकर तारा सिंह बाइक से घर जा रहा था। शाम करीब 5 बजे जैसे ही वह चरवा क्षेत्र के रतगहा गांव के समीप पहुंचा तभी ओवरटेक करके 4 युवकों ने उसे रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने तमंचा निकालकर उसके ऊपर फायर किया। फायर मिस होने पर बाइक समेत धक्का देकर उसे सड़क किनारे गड्ढे में धकेल दिया। इसके बाद पीटकर उसका पैसों से भरा बैग लूटकर चारों युवक बाइक से मनौरी की ओर भाग निकले। उधर, सरेराह दिनदहाड़े हुई 6.20 लाख रुपये की लूट से सनसनी मच गई। बिजली कर्मी की चीख-पुकार पर लोग जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ चायल के साथ चरवा एसओ भी फोर्स लेकर पहुंचे। जख्मी पड़े बिजलीकर्मी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी। सभी रास्तों पर देर रात तक पुलिस वाहन चेकिंग करके लुटेरों की धरपकड़ में लगी रही, लेकिन बदमाशों की गिरफ्तारी तो दूर, उनका कोई सुराग तक नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें