फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरकर बुधवार को एक सुपरवाइजर की मौत

Thu, 11 Apr 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। सयारा स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरकर बुधवार को एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में उसने दम तोड़ा। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मामले में फिलहाल किसी तरह की कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


     सिराथू इलाके के सयारा गांव में ओवरब्रिज बन रहा है। कार्यदायी संस्था का सुपरवाइजर अमरजीत सिंह (50) पुत्र सुजीत सिंह निवासी कुशीनगर बुधवार सुबह इस पुल के ऊपर चढ़कर काम का निरीक्षण कर रहा था। इस दौरान वह एक प्लेट ठीक करने लगा। तभी प्लेट खिसकने लगी। प्लेट के साथ ही सुपरवाइजर भी भरभराकर नीचे गिर गया। गंभीर रुप से घायल सुपरवाइजर को आननफानन एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया। वहां दोपहर को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिवार वाले प्रयागराज के लिए रवाना हो गए थे। एसआरएन चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। सुपरवाइजर की मौत से उसके परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें