फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में उतरा करंट, युवक की मौत

Tue, 30 Jun 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण कमरे में उतरे करंट की चपेट में आने से भरवारी में एक युवक की मौत हो गई। वह किराए के कमरे में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 चरवा कोतवाली क्षेत्र के मौली गांव का अनिल कुमार (22) पुत्र गया प्रसाद भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह भरवारी के सिंघिया मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहता था। उसके कमरे के ऊपर से ही बिजली का तार खींचा गया है। ढीला होने से यह तार लटक रहा था। रात भर हुई बारिश के कारण पूरे कमरे में सीलन थी। इस दौरान पूरे कमरे में करंट उतर आया। भोर में जब अनिल पढ़ाई के लिए उठा, तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। करंट से हुई युवक की मौत से आसपास के लोग सन्न रह गए।

तत्काल पड़ोसियों ने उसके परिजनों के साथ इलाकाई पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। खबर पाते ही रोते-बिलखते परिवार के लोग पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। मौके पर आई पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो वह युवक के घर गई। जांच के बाद शव कब्जे में लेकर उसने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह दीवार पर चढ़कर बिजली की खराबी ठीक कर रहा युवक अचानक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चायल कस्बे का फूलचंद्र पुत्र किशोरी लाल सोमवार सुबह बारिश के दौरान घर की कच्ची दीवार पर चढ़कर बिजली की खराबी ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह झुलसने के साथ ही दीवार से गिरकर घायल हो गया। युवक की चीखें सुनकर परिवार के लोग दौड़े। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें