फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने अधेड़ ने लगाई छलांग, उड़े चीथड़े

Tue, 30 Jun 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती क्षेत्र में कुसुवा रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक पर सोमवार सुबह अधेड़ की क्षत-विक्षत लाश मिली। माना जा रहा है कि रात में उसने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। घरवाले घटना को बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र हरीराम का पुरवा गांव का फूलचंद्र सोनकर (48) रविवार की शाम घर से खेत जाने के बहाने निकला था। तभी से लापता हो गया था।  देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे। आधी रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह उसकी लाश कुसुवा रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक पर मिली। खेत की ओर जा रहे लोगों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ इलाकाई पुलिस को दी। मौत की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंचे। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अधेड़ की कई साल से तबीयत ठीक नहीं रहती थी। बीमारी से वह तंग आ चुका था। घरवालों का मानना है कि इसी से आजिज आकर उसने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। फौरी तौर पर पुलिस और स्थानीय लोग भी घटना को आत्महत्या ही मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें