फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी का पैसा मांगने पर जानलेवा हमला

Sun, 19 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (ब्यूरो)। बिरयानी खाने का पैसा मांगने से भड़के दबंग युवकों ने शनिवार की सुबह करनपुर बाजार के दुकानदार हसीम अहमद पर जानलेवा हमला कर दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की। सरेआम पिटाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार पर लोग दौड़े। ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, खून से लथपथ अचेत पड़े दुकानदार की हालत देख लोग सन्न रह गए। पुलिस ने जख्मी दुकानदार को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। साथ ही करनपुर सौरई गांव के चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव निवासी हसीन अहमद (50) की करनपुर सौरई बाजार में बिरयानी की दुकान है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे उसकी दुकान पर करनपुर सौरई गांव के ही चार युवक आए। दुकानदार के मुताबिक युवकों ने उसकी दुकान से बिरयानी खाई। खाने के बाद बगैर पैसा दिए जाने लगे। पैसा मांगने पर भड़के इन युवकों ने दुकान पर ही हमला कर दिया। बर्तन आदि फेंकने के साथ ही दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। दुकान के सामने छाया के लिए तानी गई पन्नी का बांस निकालकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर उसे तब तक पीटते रहे, जब तक कि वह खून से लथपथ होकर गिरकर अचेत नहीं हो गया। उधर, दिनदहाड़े भरी बाजार दुकानदार पर हमला देख हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर अन्य दुकानदार दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, जख्मी और बेहोश पड़े दुकानदार की हालत देख घबराए लोगों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शमसाबाद चौकी पुलिस ने घायल दुकानदार को सीएचसी सिराथू में दाखिल कराया। साथ ही भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें