फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को मारी गोली, जख्मी

Mon, 12 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी से लिया कर्ज वापस नहीं करना पड़ा, इसके लिए साजिश रचते हुए शनिवार क की रात मेड़वारा गांव के एक युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली लगने से जख्मी युवक ने अपने एक दोस्त को पिपरी कोतवाली भेजकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने शक होने पर युवक को कर्रा किया तो, उसने सारी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पुरखास गांव का रहने वाला जेबू (25) पुत्र मोहम्मद हसीन दो साल से पिपरी कोतवाली के मेड़वारा गांव में मकान बनाकर रहता है। उसने टेंपो खरीदने के लिए मेड़वारा गांव के ही रहने वाले गुलाम रसूल से दो लाख रूपये कर्ज ले रखा था। कर्ज की यह रकम वह चुकता नहीं कर पा रहा था। जबकि गुलाम रसूल उसके ऊपर पैसे वापस करने का दबाव बनाए हुए थे। कर्ज वापसी को लेकर वह परेशान रहने लगा। इसीबीच उसने कर्ज वापस नहीं करने के लिए अपने एक दोस्त सोनू के साथ साजिश रची।

 इसके तहत उसने शनिवार की रात करीब खुद को तमंचे से गोली मार ली। साथ ही पड़ोसी पर हमले का आरोप लगाते हुए दोस्त से इसकी जानकारी पिपरी पुलिस को दी। उधर, युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही एसओ पिपरी सिपाहियों के साथ रात में ही गांव पहुंचे। छानबीन करने पर पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। एसओ ने बताया कि शक होने पर उन्होंने जब युवकों को कर्रा किया तो उन्होंने सारी सच्चाई उगल दी। बताया कि कर्ज नहीं देना पड़े, इसके लिए पड़ोसी को फंसाने के लिए उन्होंने यह साजिश रची थी। पुलिस ने घायल युवक को एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में भर्ती करा दिया है। जबकि दूसरे युवक को हिरासत में ले लिया है। एसओ ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें