फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 17 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 20 Nov 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा के पहाड़पुर सुधवर और जानकीपुर में सोमवार को बिजली विभाग की टीम ने अभियान चलाकर छापेमारी की। इस दौरान दोनों गांवों में 17 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता अजय कुमार यादव ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। विद्युत उपकेंद्र मनौरी के पहाड़पुर सुधवर और जानकीपुर गांव में अवर अभियंता अजय कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सोमवार को बकाया बिल वसूलने एवं बिजली चोरी पकड़ेन के लिए छापेमारी की। टीम ने बिजली का लोड और पेपर आदि   चेक किया।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान अवर अभियंता ने जानकीपुर गांव के जगजीवन, दीपक पटेल, रामसुचित, मंगल प्रसाद, अजीत पटेल, सुभाष पटेल, रामचंद्र, कल्याण सिंह, शंकर सेवक, त्रिलोकीनाथ, विजय सिंह और शिवमूरत तथा सुधवर गांव के अजय सरोज, शंकरलाल, सुरेश सरोज और देवनारायण समेत 17 लोगों को कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा। अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ  चरवा में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया है। टीम में प्रवर्तन दल फ तेहपुर के उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार पाण्डेय, आरक्षी दयाराम, अवर अभियंता राजेंद्र कुमार और लाइनमैन राजूकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें