महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ मंगलवार शाम पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस कोे दे दी है।
महेवाघाट इलाके की एक 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि मंगलवार शाम वह खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोसी युवक ने उसको दबोच लिया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। मामले में महेवाघाट एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि जांच कराई जा रही है। इसके बाद एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।