फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर किया अधमरा

Sat, 03 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट। कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव में गेहूं की पिसाई कराने गए मवई गांव के युवक को दबंगों ने पीटकर अधमरा कर दिया। युवक को लहूलुहान देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। ग्रामीणों को एकत्रित होता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकला। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में युवक पर हमला किया गया है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव का रहने वाला रोहित त्रिपाठी पुत्र विष्णु प्रसाद शुक्रवार की शाम पड़ोसी गांव टिकरा गेहूं पिसाई कराने के लिए गया था। बताया कि इसी दौरान पड़ोसी गांव का एक युवक पहुंचा और पीछे से उस पर लाठी से प्रहार कर दिया। सिर में लाठी लगने से रोहित मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। युवक पर हमला देख कारखाने में मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड पड़े।

 ग्रामीणों को देख हमलावर धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत नाजुक देख जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने भुक्तभोगी युवक की तहरीर पर आरोपी हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट के बाद से दोनों परिवार के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें