फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद किसान ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव में गुरुवार रात पत्नी से झगड़े के बाद एक किसान ने खुद को आग के हवाले कर लिया। उसे एसआरएन इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। मामले में किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन


गौरा (चंदापुर) गांव का शिवमूरत (45) पुत्र जगत किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात किसी बात को लेकर बीवी से उसका झगड़ा हो गया था। इसी के बाद तैश में आकर शिवमूरत ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन शिवमूरत को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आननफानन आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने शिवमूरत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक डॉक्टरों ने एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें