फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेसिक स्कूलों में लगेंगी शिकायत पेटिकाएं

Tue, 14 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब शिकायत पेटिका लगाना अनिवार्य होगा। बच्चे बिना डर और झिझक के अपनी समस्याएं व शिकायत यहां डाल सकते हैं। इसका उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की समस्याओं को समझना और समय पर समाधान करना है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शासन ने हर विद्यालय में शिकायत पेटिका बनाए जाने का निर्देश दिया है। इसका पालन कराने के लिए बीईओ के माध्यम से सभी स्कूलों को निर्देश जारी होगा। इस पेटिका को प्रधानाध्यापक प्रतिदिन खोलकर देखेंगे। जो भी शिकायत या सुझाव मिलेगा, उसके दूर करने का स्कूल स्तर पर प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक-अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति को भी बच्चों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें