फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोटे के अनुमोदन के लिए खुली बैठक में झड़प, भागे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक के गौसैलमपुर गांव में कोटे की दुकान अनुमोदित करने के लिए आयोजित ग्राम पंचायत की खुली बैठक में दो पक्ष आपस भी भिड़ गए। माहौल गरम होता देख अफसरों को मौके से भागना पड़ा। हालांकि, बाद में स्थित सामान्य होने पर औपचारिकता पूरी की गई।
विज्ञापन

गौसैलमपुर गांव में राशन वितरण में अनियमितता के कारण साल भर पहले कोटे की दुकान निरस्त कर पड़ोसी गांव मोहम्मदपुर वारी की दुकान से संबद्ध कर दी गई थी। नई दुकान के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों से आवेदन मांगे गए। राधे-राधे स्वयं सहायता समूह व संतोषी माता महिला स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया। इसे लेकर चार बार ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई, लेकिन दुकान का चयन नही हो सका।
महीने भर पहले डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कोट की दुकान चयन करने की मांग की गई। मंगलवार को एडीओ आईएसबी महेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी विश्वबंधु व अवर अभियंता लघु सिंचाई रामचंद्र यादव की मौजूदगी में ग्राम प्रधान रवि कुमार की अध्यक्षता में खुली बैठक बुलाई गई। इसे लेकर आवेदन करने वाले दोनों समूह के बीच झड़प हो गई। माहौल तल्ख होता देख अधिकारी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

मामला शांत होने के बाद पहुंचे अधिकारियों ने चयन प्रक्रिया पूरी करने की औपचारिकता की। एडीओ आईएसबी ने बताया कि सक्रिय समूह को ही कोट की दुकान के लिए चयनित किया जाएगा। इसके लिए हुई बैठक की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें