चरवा कोतवाली के चरई मोड़ के समीप मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप से घर लौट रहे सेल्समैन अचानक बाइक से सड़क पर गिर गए। वह ठंड से कांप रहे थे। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने सर्दी लगने से अधेड़ की मौत की आशंका जाहिर की है।
चरवा के पहाड़पुर मोहल्ला निवासी बच्चूलाल पटेल (50) कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच चरई मोड़ के समीप अचानक वह बाइक से गिर गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक बच्चू ठंड से कांप रहे थे। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव अंतिम संस्कार कर दिया।