फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रदेश के 74 जिले में सिर्फ 13,500, अकेले कौशाम्बी में हो गए 15 हजार आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कराने में कौशाम्बी जनपद ने पूरे प्रदेश में रिकार्ड कायम कर दिया है। प्रदेश के 74 जिलों ने मिलकर सिर्फ 13,500 आवेदन किया। वहीं, अकेले कौशाम्बी जनपद इन सबसे अधिक 15 हजार आवेदन करा दिए। यहां कक्षा छह में प्रवेश के लिए एक सीट पर 22 व कक्षा सात से 11वीं तक में एक सीट के लिए 45 छात्रों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद में संचालित पांच विद्यालयों में कक्षा छह से 11 के लिए 500 विद्यार्थियों का प्रवेश होना है। शासन ने आवेदन की तिथि 22 मार्च तक बढ़ा दी है। ऐसे में आवेदकों के बढ़ने की संभावना है। यहां प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को होगी और अगले दिन परिणाम जारी हो जाएगा।
किस विद्यालय में कितने हुए आवेदन
समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सर्वोदय विद्यालय करारी में प्रवेश के लिए 2574 आवेदन, कोइलहा में 2962, भरसवां में 4438, ककोढ़ा में 2271 व बरैसा में प्रवेश के लिए 2255 बच्चों ने आवेदन किया है। बताया कि कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। यह प्रवेश 10वीं में मिले अंक के आधार पर होगा। विद्यालय में गांव के छात्रों को 85 फीसदी और शहरी छात्रों को 15 फीसदी सीटों में प्राथमिकता के आधार पर आरक्षण को लागू करते हुए प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम के नियंत्रण में होगी पूरी चयन प्रक्रिया
- पूरी चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी के नियंत्रण में होगी। प्रश्नपत्र का निर्माण व मूल्यांकन डायट के माध्यम से किया जाएगा। प्रदेश के सभी राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी यही प्रक्रिया लागू होगी। एक अप्रैल से स्कूल में प्रवेश के साथ ही पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें