फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उर्वरकों की उपलब्धता के लिए भाकिस का प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
उर्वरक को लेकर चायल समिति में प्रदर्शन करते भारतीय किसान संघ। संवाद
विज्ञापन
रबी सीजन में आलू और गेहूं की फसल की बुवाई के दौरान डीएपी और यूरिया उर्वरक की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता समितियों में नहीं है। समितियों में उर्वरक उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने चायल सहकारी समिति से ब्लाॅक परिसर तक मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष बब्बू सिंह पटेल ने कहा कि खरीफ फसलों की बुवाई से लेकर अब तक किसानों को यूरिया, डीएपी और बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दो बोरी उर्वरक के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर पुलिस व प्रशासन के उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद उर्वरक न मिलने से किसानों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।
उन्होंने चेतावनी दी कि रबी सीजन में उर्वरक की समस्या दोहराई तो भाकिस व्यापक आंदोलन छेड़ेगा। उन्होंने अक्तूबर से शुरू हो रही रबी फसलों की बुवाई से पहले यूरिया, डीएपी, गुणवत्तापूर्ण बीज और दवाओं की उपलब्धता, नहरों में पानी छोड़ने और नलकूपों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी दिनेश सरोज को सौंपकर चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर सरकार के विरुद्ध व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस अवसर पर जिला मंत्री अशर्फी लाल कुशवाहा, प्रवीण सिंह, वीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रवि सिंह, अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में भाकिस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें