फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ओवरलोड से बैरमपुर फीडर धड़ाम

Wed, 10 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में बीते दिनों यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण महेवाघाट उपकेंद्र से कुछ गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग के अधिकारियों ने पश्चिमशरीरा उपकेंद्र से लाइन जोड़कर आपूर्ति शुरू करवा दी। हालांकि करीब एक महीने पहले आपातकालीन स्थिति में जोड़ी गई लाइन अब तक पूर्व स्थिति में लाई गई है। इसके कारण ओवरलोड से बैरामपुर फीडर की आपूर्ति लगातार बाधित रहती है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

बीते जुलाई माह में यमुना नदी में आई बाढ़ की वजह से इलाके के शाहपुर, नौबस्ता, भवनसुरी, भरतपुर, हटवा अब्बासपुर आदि गांवों के खेतों में पानी भर गया था। इसकी वजह से महेवाघाट विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति के लिए गाड़े गए एचटी लाइन के खंभे गिर गए और आपूर्ति बाधित हो गई थी।
महेवाघाट विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले हटवा अब्बासपुर और रानीपुर गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग के अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति में पश्चिमशरीरा के बैरमपुर फीडर की विद्युत लाइन को रायपुर गांव से जुड़वा दिया था। तीन अगस्त की रात रायपुर गांव से जोड़ी गई एचटी लाइन से अब तक रानीपुर और हटवा अब्बासपुर में विद्युत आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन

इसकी वजह से बैरमपुर फीडर में हजारों उपभोक्ताओं और एक दर्जन से अधिक निजी ट्यूबवेल का अतिरिक्त भार बढ़ गया है। पहले से ही ओवरलोड की वजह से चरमराई बैरमपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अब धड़ाम हो चुकी है। इलाके के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ ही लाइनमैनों की परेशानी तीन अगस्त के बाद से काफी बढ़ चुकी है।

महेवाघाट विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों में बाढ़ के कारण उत्पन्न हुए हालातों से आपूर्ति बाधित हुई थी। इस वजह से इमरजेंसी में बैरमपुर फीडर से टैपिंग कराई गई थी। बाढ़ की आशंका दूर होते ही विद्युत आपूर्ति की पूर्व स्थिति बहाल करा दी जाएगी। निजी हितों के लिए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रामकुमार कुशवाहा, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें