फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में एएनएम ने कराया प्रसव, महिला की मौत

विज्ञापन
अम्बाई बुजुर्ग में प्रसूता की मौत के बाद गमजदा परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में शुक्रवार शाम एक प्रसूता की मौत हो गई। अस्पताल में स्टॉफ नर्स की तैनाती होने के बाद भी एएनएम को प्रसव कराने का जिम्मा सौंपा गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिवार के लोगों का कहना है कि इलाज में लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हुई है।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के अंबाई बुजुर्ग निवासी इंद्रजीत गौतम रोजगार के सिलसिले में जोधपुर में रहता है। घर में इंद्रजीत की पत्नी रेखा देवी सास मैकी के साथ रहती है। मैकी के मुताबिक शुक्रवार शाम रेखा को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर वह प्रसव कराने सीएचसी इस्माइलपुर पहुंची। मैकी के मुताबिक वह बहू को लेकर सीएचसी पहुंची। आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ नर्स नहीं थी।
वहां एक एएनएम ने प्रसव कराया। प्रसव में रेखा ने बच्चे को जन्म दिया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद एएनएम ने किसी चिकित्सक को नहीं बुलाया और रेखा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग रेखा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। मैकी के मुताबिक अस्पताल स्टॉफ की लापरवाही के कारण रेखा की मौत हुई है।
विज्ञापन

दुनिया में आते ही शिशु के सिर से उठा मां का साया
कड़ा। मृतक रेखा के दो बच्चे पहले से हैं। बड़ी बेटी निशा (4) और बेटा दीपक (3) हैं। शुक्रवार को प्रसव के दौरान रेखा ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के दुनिया में आते ही सिर से मां का साया उठ गया। रेखा के दोनों बच्चे मां की लाश से लिपट कर बिलख रहे थे।
आठ स्टॉफ नर्स, फिर भी एएनएम से कराया प्रसव
रेखा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई। बताया गया कि सीएचसी में आठ स्टॉफ नर्सों की नियुक्ति है। लेकिन सभी दिन के वक्त तो रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी करती हैं, लेकिन रात्रि कालीन ड्यूटी में कोई नहीं रहता। प्रसव कराने का जिम्मा एएनएम के भरोसे छोड़ दिया जाता है।
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत की जानकारी नहीं है। एएनएम को भी प्रसव कराने का प्रशिक्षण दिया जाता है। रहा सवाल, अस्पताल में ड्यूटी के दौरान स्टॉफ नर्स के नहीं होने का तो, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. केसी राय, सीएमओ

मृतक रेखा देवी की फ़ाइल फोटो- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें