फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जुगाड़ू वैज्ञानिकों को हुनर दिखाने का अवसर

Sun, 10 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब ग्रामीण क्षेत्र के जुगाड़ू वैज्ञानिकों को हुनर दिखाने का अवसर देने जा रहा है। इसके लिए 12 अगस्त को जिला विज्ञान क्लब नवप्रवर्तन जागरूकता कार्यक्रम करेगा।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवां में आयोजित कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों को अवसर दिया जाएगा। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने बताया कि जुगाड़ू वैज्ञानिक इस कार्यक्रम में अपनी खोज का प्रदर्शन कर सकेंगे। साथ ही जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन (इनोवेशन) प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।
इसमें किसान, शिल्पकार, मैकेनिक, कारीगर, मिस्त्री, पारंपरिक उपचार करने वाले व आम लोग अपने खोज, शोध व तकनीकी कार्यों का प्रदर्शन कर सकेंगे।
बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए आर्थिक मदद भी की जाएगी। उत्कृष्ट नवप्रवर्तकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में आठ हजार, द्वितीय पुरस्कार में पांच और तृतीय आने पर तीन हजार रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पांच लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में दो-दो हजार की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें