All card holders of the district will get food items, oil and salt
खाद्य सामग्री, तेल व नमक से विंचत करीब 40 हजार कार्ड धारकों को योजना का लाभ मिलेगा। अमर उजाला ने कार्ड धारकों की समस्या उठाई तो अफसरों ने शासन से लिखापढ़ी की। अफसरों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही शेष लाभार्थियों को मुफ्त राशन, तेल व नमक दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लागू की है। इसके तहत कार्डधारकों को मार्च तक मुफ्त राशन, तेल, नमक व चना देने की घोषणा की गई है।
अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी को मिलाकर तकरीबन तीन लाख राशन कार्डधारक हैं। इस माह कार्डधारकों की संख्या के हिसाब से सामग्री सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर नहीं भेजी गई है। नतीजतन जनपद के 40 हजार से अधिक कार्डधारकों को खाद्य सामग्री व रिफाइंड तेल नहीं मिल सका है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सिराथू से की गई थी।
कार्ड धारकों की समस्या को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने संज्ञान में लेते हुए खास सामग्री व रिफाइंड तेल की सप्लाई कर रहे नेफेड के नोडल अधिकारी तेजस्वी से वार्ता कर पत्राचार किया। स्पष्ट हुआ कि जिन कार्ड धारकों को खाद सामग्री व तेल नहीं मिला उनके लिए जल्द आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद कोटेदार छूटे हुए लाभार्थियों को गरीब कल्याण योजना का लाभ देंगे।