टीकरडीह पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 25-25 लाख रुपये का मुआवजा और पांचों परिवारों को एक-एक सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार को टीकरडीह गांव पहुंचे। मृतकों के परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा के पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद उन्होंने प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 25-25 लाख रुपये का मुआवजा और पांचों परिवारों को एक-एक सरकारी नौकरी देने की मांग प्रदेश सरकार से की। कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में सोमवार को तालाब के टीले से मिट्टी निकालने के दौरान हुए हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई थी। चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद गुरुवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय टीकरडीह गांव पहुंचे। उन्होंने हादसे में मृत परिवारों के लोगों को सांत्वना दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस दुखद घटना में मृत लोगों के परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा देना चाहिए। साथ ही पांचों परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम सहित तमाम बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर अध्यक्ष कविता पासी ने पीड़ितों को दिया राशन किट
सोमवार को बालाजी नगर के टीकरडीह में हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की दुःखद मृत्यु और चार लोग घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कविता पासी ने सभी मृतकों और घायलों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पीड़ित परिजनों को राशन किट प्रदान किया। इस दौरान आशीष पासी, सभासद राकेश सरोज, सभासद प्रतिनिधि रणविजय सिंह मौजूद रहे।