फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पीएम, सीएम और गृहमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

Thu, 01 May 2025 05:58 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कोखराज पुलिस ने भरवारी कस्बे के एक युवक पर केस दर्ज किया है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए पुलिस जांच में जुड़ गई है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कोखराज पुलिस ने भरवारी कस्बे के एक युवक पर केस दर्ज किया है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए पुलिस जांच में जुड़ गई है। कोखराज थाना में तैनात उपनिरीक्षक राजेश उपाध्याय ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार का रहने वाले मो. रिजवान पुत्र गुलाम साबिर ने 26 अप्रैल को इंस्टाग्राम में अपनी आईडी से प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो वीडियों में जोड़कर उसमें आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे आम जनमानस में रोष व्याप्त है। पुलिस ने आरोपी मो. रिजवान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें