फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: टेप से मुंह बंद कर पत्नी-बेटी पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप

Mon, 02 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी के दुर्गापुर गांव में रविवार सुबह एक पत्नी पर अपने ही पति को बेटी के साथ बंधक बनाकर टेप से मुंह बंद कर पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित पति ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। बताया कि वह बीमारी की वजह से शारीरिक रूप से कमजोर हो गए हैं। इसका फायदा उठाते हुए अक्सर पत्नी पीटती है और उनके मोबाइल से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर लेती है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

दुर्गापुर गांव निवासी करुणाकर द्विवेदी एक कंपनी के वर्कशाॅप प्रतिनिधि हैं। बताया कि साल भर पहले उन्हें हार्टअटैक आया था। प्रयागराज के एक अस्पताल से अभी भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि पत्नी हर हफ्ते पैसों की मांग करती है। मना करने पर अक्सर मारपीट करती रहती है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी देती है।
करुणाकर ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह वह अपना मोबाइल फोन आलमारी में रख कर बाथरूम में नहाने चले गए। इसी दौरान पत्नी ने मोबाइल से 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। लौटने पर रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज देख उन्होंने पत्नी से इस बारे में पूछा तो वह बिगड़ गई।
विज्ञापन

आरोप है कि पत्नी ने बेटी संग मिलकर उन्हें बंधक बना मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद डंडे से जमकर पिटाई शुरु कर दी। चीख-पुकार सुन जुटे पड़ोसियों के दखल पर किसी तरह उनकी जान बची। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी पत्नी-बेटी के खिलाफ तहरीर दी।
थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दंपती की शादी हुए 25 साल हो चुके हैं। पत्नी पर पीटने और रुपये ऐंठने के आरोप लगाए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें