फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराया डीसीएम, चालक की मौत

Mon, 02 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के समीप शनिवार रात ट्रैक्टर की ट्रॉली से डीसीएम टकरा गया। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कोखराज के मौली निवासी बलराम का 35 वर्षीय बेटा मानसिंह डीसीएम चालक था। पत्नी गीता ने बताया कि वह शनिवार को मंझनपुर से कबाड़ लादकर कानपुर जा रहे थे। सैनी कोतवाली के समीप रात करीब 11 बजे वह जैसे ही पहुंचे, तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे डीसीएम ट्रैक्टर की ट्रॉली में जा घुसा। हादसा देख कोतवाली पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल डीसीएम चालक मानसिंह को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सूचना मिली तो पिता, पत्नी समेत अन्य घर वाले रोते-चीखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें