फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी से झगड़ युवक ने निगला कीटनाशक, मौत

Tue, 27 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर गांव में पत्नी से झगड़ा करने के बाद एक युवक ने कीटनाशक निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गनेशपुर गांव निवासी गंगाराम रैदास (30) की शादी तीन साल पहले महेवाघाट इलाके के डूड़ी गांव की संगीता देवी के साथ हुई थी। गंगाराम के भाई ने पुलिस को बताया शादी के बाद से ही उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गंगा राम आए दिन शराब पीकर पत्नी संगीता के साथ मारपीट करता था। रविवार शाम को भी शराब के नशे में पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ था।
इसके बाद वह तैश में कमरे के अंदर गया और खेती-किसानी के लिए रखा कीटनाशक पीकर चारपाई पर सो गया। कुछ ही देर में उसके मुंह से झांग निकलता देख परिजनों के होश उड़ गए। उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें