फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर सो रहे युवक की सर्प दंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के नंदौली गांव में रविवार रात युवक को सोते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। आननफानन परिजन युवक को झाड़फूंक के लिए तांत्रिकों के पास लेकर गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नंदौली गांव निवासी रामआसरे का 34 वर्षीय बेटा भैयन रविवार की रात घर में चारपाई पर सो रहा था। भैयन गहरी नींद में था तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। सांप के डसने पर भैयन चीखने लगा।
उसकी चीखें सुनकर नींद से जगे परिजन और पड़ोसी आननफानन झाड़फूंक कराने के लिए तांत्रिकों के पास ले गए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
तांत्रिक के दरवाजे पर ही भैयन की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन बिलखने लगे। मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कौशाम्बी के युवक की लुधियाना में मौत
क्षेत्र के गढ़ी बाजार निवासी राजाराम प्रजापति अपने बड़े बेटे सुजीत (26) के साथ पंजाब के लुधियाना शहर में पिछले कई वर्षों से रहकर सिलाई का काम करता है। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात सुजीत अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया।
आननफानन उसे इलाज के लिए लुधियाना में ही निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे के मौत की मनहूस खबर उसके पैतृक गांव आई तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें