फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उधार दी रकम मांगने पर महिला को किया अधमरा

Mon, 02 Jun 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घायल अनीता देवी।
विज्ञापन
पूरामुफ्ती बाजार में शनिवार शाम उधार दी गई रकम मांगने गई महिला को दंपती ने घर के अंदर पीट कर अधमरा कर दिया। मरणासन्न हालत में घर की कुंडी बंद कर भाग निकले। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती निवासी अनीता ने बताया कि साल भर पहले पड़ोसी ने किसी काम से उससे 25 हजार रुपये उधार लिए थे। काफी दिन बीतने के बाद पड़ोसी उधारी चुकाने में आनाकानी करने लगा। शनिवार शाम अनीता ने उनके घर जाकर अपने रकम वापस मांगी।
अनीता का आरोप है कि तभी उसने पत्नी के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर पीट दिया। पिटाई से वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी कुंडी बंद कर घर से भाग निकले। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें