फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक की टक्कर से दिव्यांग की मौत, दो जख्मी

Mon, 02 Jun 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के केशउवापुर गांव के समीप हाईवे पर बाइक की टक्कर से दिव्यांग की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक जख्मी हो गए। दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के अहिरारा निवासी 55 वर्षीय रोशन लाल के दोनों हाथ वर्ष 2015 में करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। नतीजतन डॉक्टरों को दोनों हाथ काटने पड़े थे। वह भीख मांग कर भरण पोषण करते थे। बेटे संदीप ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद वह भीख मांगने के लिए हाईवे किनारे होटलों की तरफ गए थे।
केशउवापुर गांव के समीप हाईवे पार करते समय रात करीब 12 बजे कानपुर की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रोशनलाल सहित बाइक सवार आकाश दुबे व शिवम मिश्र निवासी चौबेपुर वाराणसी जख्मी हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने जख्मी लोगों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने रोशनलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर बेटा संदीप और घायलों के घर वाले रोते-चीखते अस्पताल पहुंचे। वहीं आकाश ने बताया कि वह फतेहपुर रिश्तेदार के यहां से वाराणसी अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें