संदीपन घाट के समीप गंगा में डूबे किशोर को ढूंढने में जुटी पुलिस। संवाद
कोखराज के संदीपन गांव स्थित गंगा नदी के घाट पर सोमवार सुबह स्नान करते वक्त किशोर डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे बाद शव को बाहर निकाला और कानूनी औपचारिकता पूरी कीं। भरवारी कस्बे के गौरा रोड स्थित देहदानी राजेंद्र प्रसाद नगर निवासी जितेंद्र चौहान मुंगौरा व दमालू की दुकान लगाते हैं।
उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय इकलौता बेटा आदित्य अपनी मां सीमा और बुआ मंगला देवी के साथ गंगा स्नान करने संदीपनघाट गया था। सीमा ने बताया कि नहाते वक्त आदित्य का पैर अचानक फिसला और वह गहरे पानी में डूबने लगा। बेटे को डबूता देख सीमा ने शोर मचाया। जब तक घाट किनारे रहे गोताखोर समझ पाते, तब तक आदित्य डूब चुका था। गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई और उसकी तलाश शुरू कर दी।