फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के भीतर फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 03 Jun 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कस्बे में फांसी से चिरौजी देवी की मौत के बाद घटना की जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कस्बे के सम्राट उदयन नगर मोहल्ला में सोमवार सुबह बीमारी से तंग महिला ने फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

सम्राट उदयन नगर निवासी सूरजदीन ने बताया कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी चिरौंजी देवी अक्सर बीमार रहती थी। उसका इलाज भी कई साल से चल रहा था। इसके बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं आ रहा था। नतीजतन वह काफी परेशान रहा करती थी।
सूरजदीन ने बताया कि सोमवर सुबह वह खेत की तरफ चला गया। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी चिरौंजी देवी ने खुदकुशी कर ली।
कुछ देर बद घर पहुंचे बच्चों ने मां का शव फंदे पर लटका देखा तो रोने-चीखने लगे। पड़ोसी और ग्रामीण आ गए। जानकारी होने पर पति भी पहुंचा।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया।
सूरजदीन ने बताया कि तीन बेटा व एक बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब उस पर पूरी तरह से आ गई है। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि अब तक किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगा है। जांच में प्रथम दृष्ट्या बीमारी से मौत की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें