फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के स्थानीय गांव निवासी लालता प्रसाद खेती किसानी करता है। रविवार को उसकी पत्नी कलुइया देवी, बेटी शकुंतला के घर चरवा के बलीपुलटाटा गांव जा रही थी। वह कोखराज से किसी वाहन से चरवा बजार पहुंची। वहां पर महिला कुछ सामान की खरीदारी करने के बाद बलीपुरटाटा गांव के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

एक ऑटो कुछ दूरी पर रुका हुआ था। महिला ऑटो में बैठने के लिए दोपहर करीब 11 बजे सड़क पार करने लगी। इस दौरान चरवा की तरफ जा रहे एक डंपर ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास रहे लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक को रोक लिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें