फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए आज रवाना होंगी 1329 पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
म 27 फरवरी की सुबह सात बजे से होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए शनिवार को पीठासीन अधिकारियों, मतदान कार्मिकों को नवीन मंडी ओसा से रवाना किया जाएगा। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है, उन्हें सुबह सात बजे तक ओसा मंडी में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि जिले की तीनों सीटों पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान को होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार की सुबह सात बजे से नवीन मंडी ओसा में पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को ईवीएम के साथ पोलिंग बूथों पर भेजा जाएगा। कहा कि संबंधित चुनाव कर्मियों को समय से ओसा मंडी में पहुंचना अनिवार्य है।
मंडी में पहुंचने के बाद पोलिंग पार्टियां ड्यूटी आर्डर व ईवीएम लेकर बस से पोलिंग बूथ पहुंचेंगी। सभी कर्मचारियों को मतदान स्थल पर रात्रि विश्राम करना होगा। जिससे निर्धारित समय पर चुनाव शुरू कराया जा सके। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम होगी वह अपने क्षेत्र में शनिवार की शाम भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

11 जोन व 89 सेक्टर में बांटा जनपद
चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद को 11 जोन व 89 सेक्टर में बांटा है। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के बाद सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के मतदान स्थलों का भ्रमण करेंगे। कहीं पर किसी प्रकार की गड़बड़ी या ईवीएम मशीन में खराबी आने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तुरंत सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को सूचना देंगे। साथ ही वहां पर दूसरी ईवीएम मशीन भी पहुंचाएंगे।
133 पोलिंग पार्टियां रहेंगी रिजर्व
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय चंद्र पांडेय ने बताया कि सकुशल विधानसभा चुनाव कराने के लिए कुल 1472 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। 1339 पोलिंग पार्टियां पहले बूथों पर भेजी जाएंगी 133 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। कहीं कोई परेशानी होने पर रिजर्व में पार्टियां मतदान स्थल पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें