फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाहरवाली से भिड़ा टांका...तो पत्नी को दी ऐसी मौत कि कांप गई रूह; अपनी ही रची कहानी में फंसा और उगल दिया सच

Sat, 14 Oct 2023 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगज में युवक का बाहरवाली से टांका भिड़ गया तो पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस जांच में वह अपनी ही रची कहानी में फंस गया और सच उगल दिया। 
विज्ञापन
UP: महिला के हाथ-पैर चारपाई पर बांधे और चाकू से किए वार पर वार, आखिरी सांस तक मारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में तीन दिन पहले बुधवार की देर रात महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी और कोई नहीं बल्कि महिला का पति ही निकला। उसका किसी दूसरी महिला से चक्कर था। पत्नी को पता चला तो वह आड़े आ रही थी। 

विज्ञापन


ऐसे में उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के बाद एक कहानी गढ़ दी। अपनी बात को पुख्ता करने के लिए खुद के शरीर पर चोट के निशान बनाए। एक व्यक्ति को नामजद तथा 5-6 अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। जांच के दौरान आरोपी पति मुराद की कहानी झूठी निकली।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: बुखार और डेंगू से दो की मौत, पांच मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव; गांवों में नहीं हो सका छिड़काव

विज्ञापन

घटना सहावर थाना क्षेत्र के काजी मोहल्ले में हुई। सलमा पत्नी मुराद की हत्या बीते बुधवार की की गई। पति के शरीर पर चोट के निशान थे। उसने घटना के बाबत मोहल्ला निवासी कासिम और उसके 5-6 अज्ञात साथियों को आरोपित करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस दर्ज मामले के आधार पर घटना की जांच शुरू की।

सबूत एकत्र होने और आरोपी के गिरफ्तार होने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कस्बे की ही एक अन्य विवाहिता का उसके पति से केस चल रहा था। इस दौरान उस महिला की तरफ मुराद का रुझान हो गया। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। पति के प्रेम-प्रसंग की भनक सलमा को लग गई, उसने इसका विरोध किया। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने सील किया क्लीनिक; आरोपी फरार

इस दौरान सलमा पति मुराद को आते-जाते हर समय टोकने लगी। सलमा का रोकना-टोकना मुराद को खटकने लगा। इस पर मुराद ने पत्नी की हत्या करने की योजना बना लिया। इसबीच बुधवार की रात उसने पत्नी की हत्या कर दी। एसपी के अनुसार आरोपी ने इस वारदात को रात एक बजे के करीब अंजाम दिया था। एसपी की मानें तो मुराद ने सोते समय सलमा के हाथ पैर को चारपाई से बांध दिया था। 

इसके बाद चाकू से पत्नी की गला रेत मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद फैले खून को उसने कंबल डाल दिया और फिर खुद के शरीर पर भी चोट के निशान बना लिए। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई। एसओजी प्रभारी अनूप कुमार, भारतीय, सहावर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने मामले का खुलासा किया। हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ेंः- Mathura: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चूहों ने खोखली कर दी जमीन, पुजारी बोले- मंदिर में जीवों को नहीं मारते
विज्ञापन

उधारी के चक्कर में कासिम को फंसाया

पुलिस पूछताछ में हत्यारेापी मुराद ने बताया कि उसने कासिम को जान बूझकर फंसाया था। कासिम पर तो चिकन व मीट के लेनदेन के 27 हजार रुपये उधार थे। उधारी को लेकर कासिम से विवाद हो गया था। जिसके कारण मुराद ने पत्नी की हत्या व उस पर हमले का आरोप कासिम पर मढ़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें