अन्य बांधों की मरम्मत तेज
जैसे-जैसे पानी की धार पैनी हो रही है वैसे-वैसे कटान का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए सिंचाई विभाग ने नगला शंभू में कटानरोधी कार्य करने के साथ-साथ अन्य सभी बांधों पर मरम्मत का काम तेज कर दिया है। कादरगंज, मेहोला बांध पर ही मरम्मत कराई जा रही है। विभाग में ने स्पष्ट किया है कि हर हाल में कटान रोका जाएगा।
पानी के डिस्चार्ज पर एक नजर:
90877 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया
95865 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया
142352 क्यूसेक पानी नरोरा बैराज से छोड़ा गया
163. 65 मीटर है कछला गंगा नदी में जलस्तर
नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज थोड़ा बढ़ा है। जिससे सोमवार को पानी का स्तर बढ़ने की आशंका है। कटानरोधी कार्य निरंतर जारी हैं। अभी खतरे की कोई बात नहीं हैं। अरुण कुमार, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई
कासगंज में कर्ज से परेशान बुजुर्ग दंपती ने दी जान: गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले पति-पत्नी के शव