फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। रायपुर स्थित एक फैक्टरी में बुधवार देर शाम मिक्चर मशीन का तार समेटने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। मौजूद कर्मी उसे कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कानपुर से शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव फैक्टरी गेट पर रख हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिवारीजनों को शांत कराया। बाद मेें फैक्टरी प्रबंधन व परिजनों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी थाना पीछोर निवासी प्रेम कुमार (25) पुत्र गोविंद कुमार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर स्थित एक फैक्टरी में ठेकेदारी ंमें काम करता था। बुधवार की देर शाम काम समाप्त होने के बाद वह मिक्चर मशीन का तार समेटने लगा। तभी अचानक करंट लग गया। मौजूद कर्मी उसे इलाज के लिए कानपुर के निजी अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टर ने प्रेम कुमार को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर वापस फैक्टरी पहुंचे और गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर अकबरपुर कोतवाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। मृतक के चाचा मुन्नी लाल ने बताया कि भतीजे की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थीं।
विज्ञापन

पति की मौत होने के चलते पत्नी कल्पना का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के आठ माह की बेटी भी है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन व मृतक के परिजनों के बीच समझौता हो गया है। परिजन कार्रवाई से इंकार करते हुए शव लेकर अपने गांव चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें