फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों में आज होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के आठ केंद्रों में आज बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें कुल 2380 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा कराई जाएगी। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। नकल विहीन परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आठ केंद्रों में होगी। इसके लिए राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर, महामाया राजीकय पॉलीटेक्रिक कॉलेज अकबरपुर, रामस्वरुप ग्रामोद्योग महाविद्यालय पुखरायां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां, अकबरपुर महाविद्यालय व अकबरपुर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
प्रत्येक केंद्र पर लगभग तीन सौ परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दो से पांच बजे तक होगी। सीसीटीवी निगरानी में परीक्षा होगी ताकि नकल न हो सके। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गेट पर हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। वही कमरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठाया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा के बाद कक्षों को दोबारा सैनिटाइज कराया जाएगा। नकलविहीन परीक्षा के लिए सचल दल गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें