फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 28 Aug 2021 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि मृतक की मां शीला रानी की तहरीर पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलाबा में शनिवार सुबह हाईवोल्टेज करंट से कई घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। मेन लाइन का स्विच बंद करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर बिजली अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मृतक युवक की मां ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार की सुबह बिलाबा गांव में हाई वोल्टेज से घर में लाइटें तेज जलती देखकर विकास शर्मा (32) पुत्र रमेश चंद्र मेन स्विच बंद करने चला गया।

इसी बीच बोर्ड में करंट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की करंट से मौत होने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। अन्य कई घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई दिनों से हाईवोल्टेज आ रहा है
विज्ञापन


शुक्रवार को बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय मौके पर पहुंचे। ब्लाक प्रमुख और बीडीओ अश्वनी सोनकर ने लोगों को शांत कराया।

थाना प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि मृतक की मां शीला रानी की तहरीर पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, जेई राजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हाई वोल्टेज आने की जानकारी मिली थी। लाइनमैन को भेजकर समस्या दूर कराई गई थी। शनिवार को सुबह फिर से वोल्टेज बढ़ने की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें