फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय करंट से युवक की जान गई

विज्ञापन
कानपुर देहात में हिमांशु की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। कस्बे के बजरंग नगर में रविवार को मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय निजी फैक्टरी कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रनियां के बजरंग नगर निवासी लालाराम का छोटा पुत्र हिमांशु कश्यप (25) रायपुर की एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार की दोपहर घर पर मोबाइल चार्जिंग के लिए वह बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था।
इसी दौरान बोर्ड उखड़ गया और बिजली के तार में हिमांशु चिपक गया। चीख सुनकर अन्य परिजन पहुंचे और डंडा मारकर बोर्ड अलग किया। इसके बाद झुलसे हिमांशु को परिजन पहले कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां इलाज के बाद हालात में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता, मां उमा कश्यप, बड़ा भाई व बहन रोने बिलखने लगे।
घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और सोमवार को बिना पोस्टमार्टम कराए कानपुर के बिठूर घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
28 नवंबर को तय थी शादी
हिमांशु की शादी तय हो गई थी। पिता लालाराम ने बताया कि 28 नवंबर को बेटे की बरात पनकी कानपुर जानी थी। शादी की तैयारियां हो रही थी। नहीं पता था कि अनहोनी हो जाएगी। इधर घटना से खुशी वाले घर में मातम छा गया। हिमांशु मिलनसार व हंसमुख स्वभाव का था। उसकी मौत पर मोहल्ले के लोग भी गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें