फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: समझौते के लिए युवक को चौकी में बुलाया, पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप, जानें पूरा मामला

Sun, 17 Dec 2023 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी एक दिन पहले पोस्टिंग हुई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के गोपाल नगर के एक युवक ने समझौते के लिए चौकी बुलाकर न्यू आजाद नगर चौकी पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। गोपाल नगर निवासी प्राइवेटकर्मी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया पांच साल पहले उसकी शादी बर्रा सात की रहने वाली पूजा से हुई थी।

विज्ञापन

दो साल से पूजा लखनऊ में रह रही है। चार महीने पहले पूजा बच्चों को भी ले गई। दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न और विदाई का मामला न्यायालय में है। आरोप है कि शुक्रवार को न्यू आजाद नगर चौकी प्रभारी ने समझौता कराने की बात कहकर चौकी बुलाया। चौकी में पहले से पत्नी मौजूद थी।
समझौते से मना करने पर चौकी पुलिसकर्मियों ने कमरे में बंदकर पैंट उतरवाकर डंडों से पीटा। इसी दौरान भाई पवन भी चौकी पहुंच गया। भाई को भी पुलिस ने मारपीट कर उसे सेन थाने भेज दिया। वहां मां विमला से 4500 रुपये लेकर थाने से पुलिस ने उसे छोड़ दिया। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी एक दिन पहले पोस्टिंग हुई है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें