हत्या की सूचना पर एसपी, सीओ और थाना प्रभारी भी फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। यह देख आरोप लखन अपने घर की छत पर चढ़ गया और धारदार हथियार हवा में लहराते हुए खुद को पकड़ने की चुनौती देने लगा। उसे काबू में करने के लिए एंबुलेंस, फायर बिग्रेड व कई थाने के फोर्स को भी बुला लिया गया। इस तरफ पुलिस अधिकारी उसे बातों में उलझाए रहे और दूसरी तरफ से पुलिस ने छत पर पीछे से सीढ़ी लगाकर उसे दबोच लिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस उसे काबू में कर सकी।
आरोपी के पास से लाठी, हंसिया व कुल्हाड़ी बरामद की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि गुडड्न बीमारी की वजह से कहीं आ जा नहीं पाते थे। हत्यारोपी लखन मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ है। उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।