फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: पांच बच्चे तालाब में नहाते समय डूबे, दो सगी बहनों की मौत, तीन को राहगीरों ने बचाया

Sat, 13 Apr 2024 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के बसावनपुर के तालाब नहाते समय पांच बच्चे डूबने लगे। यह देखकर राहगीरों ने आनन-फानन तालाब में उतरकर तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन दो सगी बहनों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चर गांव अंतर्गत बसावनपुर स्थित पुरवा तालाब में शनिवार की दोपहर को गांव के अब्बास की पुत्री गुन्नूर (10), आफरीन (8) मुमताज (6), नूर मोहम्मद का पुत्र बिक्कू (10) व ताबरीन नहाने पहुंची थीं। नहाते समय अचानक गहरे पानी की ओर जाने से सभी बच्चे डूबने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक आइसक्रीम बेचने वाले व एक अन्य ने तत्काल तालाब में उतरकर बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। मुमताज, बिक्कू व एक अन्य को सकुशल बचा लिया, लेकिन गुन्नूर व आफरीन गहरे पानी में डूबने से उन्हें नहीं ढूंढ सके।

Trending Videos

इधर, घटना की जानकारी होते ही बच्चों के परिजन व ग्रामीण पहुंचे। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद गुन्नूर व आफरीन को तालाब से बाहर निकाला जा सका। इसी बीच सूचना पर रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय, दरोगा दिनेश पांडेय व सिपाही राममूरत मिश्रा पहुंचे और दोनों बालिकाओं को सीएचसी रामनगर ले गए। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

हादसे की जानकारी के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक दो बहनें क्रमश: कक्षा चार व कक्षा तीन में पढ़ती थीं। इनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। कुल चार बहनें व एक भाई में अब दो बहनें व एक भाई बचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें