फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय: गरीब बच्चों तक पहुंचा रहे शिक्षण सामग्री, यश युवाओं को नि:शुल्क डिजिटल मार्केटिंग भी सिखा रहे

Fri, 15 Jan 2021 01:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यश अग्रवाल गरीब बच्चों तक पहुंचा रहे शिक्षण सामग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के आर्यनगर में रहने वाले 24 वर्षीय यश अग्रवाल गरीब बच्चों को शिक्षित करने में योगदान दे रहे हैं। इन बच्चों को वह कॉपी-किताबें, टेबल, कुर्सी आदि की व्यवस्था नि:शुल्क मुहैया कराते हैं। यश बताते हैं कि जब कैंट स्थित अपने स्कूल मेथाडिस्ट हाईस्कूल में पढ़ा करते थे, तब उनके स्कूल के पास ही एक एनजीओ कुछ गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए एक घर पर क्लास चलाता था।
विज्ञापन


वहां बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते थे। उनके पास ढंग की स्टेशनरी भी नहीं होती थी। तभी से दिमाग में था कि खुद आत्मनिर्भर बनकर इन बच्चों को शिक्षा संबंधी सुविधाएं मुहैया कराऊंगा। उन्होंने बताया कि यहां अब सौ बच्चे पढ़ते हैं। पेशे से डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट यश सभी को शिक्षण सामग्री मुहैया कराते हैं।

यश ने ख्वाहिश नाम से एनजीओ भी बनाया है जिसको वह जल्द ही रजिस्टर करा लेंगे। उन्होंने बताया कि एनजीओ में 18 वर्ष से लेकर 40 साल तक के लोग उनके साथ जुड़े हैं। सभी का उद्देश्य जरूरतमंद वर्ग की मदद करना है। बताया कि त्योहार, जन्मदिन भी बच्चों के साथ मनाते हैं। यश आर्थिक कमजोर युवाओं को भी निःशुल्क डिजिटल मार्केटिंग सिखा रहे हैं। कई युवाओं को उन्होंने ब्लॉगिंग सिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें