फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने यमुना और सेंगुर में लगाई डुबकी

विज्ञापन
river - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। गुरुवार की भोर सुबह से मलासा कस्बे के सेेंगुर नदी तट स्थित दुर्वाषा आश्रम और मूसानगर में यमुना नदी के तट स्थित मां मुक्तेश्वरी घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जयकारा लगाते हुए दर्शन, पूजन कर साधु संतों को दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का सेंगुर और यमुना नदी के घाटों पर तांता लगा रहा। क्षेत्र के अलावा दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। जयकारा लगाते हुए मां मुक्तेश्वरी, संकट मोचन हनुमान, श्रीनारायण हरि और ऋषि दुर्वाषा आश्रम में भगवान शिव की पूजा आराधना की। साधू संतों और कन्याओं को दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद। मकर संक्रांति के स्नान पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। घरों में सुबह से ही स्नान, पूजन और दान दक्षिणा किया जाता रहा। कस्बा समेत गांवों के मंदिरों में ईश्वर स्तुति और पूजन कर गुड़, तिल और खिचड़ी का दान किया जाता रहा। दुर्वाषा आश्रम के महंत कैलाश पुरी ने बताया कि सुबह से भक्तों ने पहुंच कर दर्शन पूजन शुरू कर दिया था। पुखरायां के बड़े महादेवन मंदिर में श्री दिगंबर सोनक गिरि नागा संत से भक्तों ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें