फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मानिकपुर मोड़ की ओर ले जाती हुई सीसीटीवी कैमरे में दिखी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बच्चा चोरी करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे रही है। एक ही मकान में सामने के कमरे में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति के दो वर्षीय बच्चे को महिला अगवा कर ले गई है। शनिवार को घटना होने के बाद एसएसपी ने महिला और बच्चे की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के नगला फुंदी निवासी रचना ने कोतवाली में बच्चे को अगवार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें बताया गया कि वह शहर के ब्रह्म नगर में किराए के मकान में रहती है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने दो साल के पुत्र युवराज को कमरे पर छोड़कर काम करने गई थी। तभी सामने वाले कमरे में रह रही पूजा नाम की महिला उसके पुत्र को अगवा कर ले गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की टीमें महिला को ढूंढने के लिए लगाई हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ब्रह्म नगर से लेकर पक्का बाग तक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें महिला मानिकपुर मोड़ की ओर बच्चे को ले जाती हुई दिखाई दी है। पुलिस महिला को मध्य प्रदेश के रास्ते दिल्ली तक तलाश कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है। महिला मध्य प्रदेश होकर भी दिल्ली की ओर जा सकती है। इसके अलावा पुलिस आस-पास के जनपदों में भी महिला से जुड़े लोगों का पता निकाल रही है। पुलिस का दावा है जल्द बच्चे को ढूंढकर महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें